फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.75 lakh cheated from two youths in the name of sending them abroad

विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से 1.75 लाख की ठगी

Sat, 23 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
1.75 lakh cheated from two youths in the name of sending them abroad
जौनपुर। शाहगंज के भठियारी सराय मोहल्ला निवासी युवक को जालसाजों ने विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से एक लाख 75 हजार रुपये से अधिक ठग लिया। पांच माह पूर्व लखनऊ से विदेश जाने का टिकट दिखाया और निर्धारित तिथि को स्थानीय रोडवेज से वापस भेज दिया। पीडि़तों की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत लिया है।
विज्ञापन

भटियारी सराय मोहल्ला निवासी सूरज कुमार यादव की तहरीर के अनुसार करीब आठ माह पूर्व वह खुटहन जा रहा था। रास्ते में मिले युवक ने खुद को विदेश भेजने वाला बताते हुए सपने दिखाए। घर पहुंचने पर सूरज ने मोहल्ले के अपने साथी सुरेश गौड़ को इसकी जानकारी दी। गरीब परिवार के दोनों युवकों ने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए विदेश जाने का मन बना लिया। दोनों ने जालसाज से बात की तो उसने जौनपुर ले जाकर वर्ग विशेष के एक युवक से भेंट कराई। उसके कहने पर दोनों युवकों ने अपना पासपोर्ट, कोरोना वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र आदि जमा किया। इस दौरान जालसाजों ने कई किस्तों में दोनों से 1.75 लाख रुपये ले लिए। फरवरी में लखनऊ से विमान का टिकट होने की बात कहकर चलने के लिए शाहगंज रोडवेज पर बुलाया। दोनों रोडवेज पहुंचे तो तकनीकी दिक्कतों से टिकट कैंसिल होने की बात कहकर लौटा दिया। पांच माह बीतने के बाद भी जालसाज न रुपये लौटा रहे हैं, न ही विदेश भेज रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed