फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.52 lakh students will appear in the main examination

मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे 1.52 लाख छात्र

Sun, 30 Aug 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
1.52 lakh students will appear in the main examination
जौनपुर। पूविवि के सत्र 2019-20 की अधूरी परीक्षाएं दो सितंबर से शुरू होनी हैं। विवि प्रशासन ने परीक्षा कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रों पर परीक्षा सामग्री पहुंचा दी गई है। परीक्षा में 152328 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में सुबह 8 से 11 बजे तक और दूसरी पाली में 2 से 5 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारी के लिए महाविद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। केंद्राध्यक्ष भी परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गए हैं। विवि से संबद्ध पांच जनपदों के 855 महाविद्यालयों के 152328 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें स्नातक अंतिम वर्ष के 122332 छात्र-छात्रा हैं। इसमें 75815 छात्राएं और 46517 छात्र शामिल हैं। इसी प्रकार स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष की परीक्षा में 29996 छात्र शामिल होंगे। इसमें 20273 छात्राएं और 9723 छात्र हैं। परीक्षा में कुल 96088 छात्र और 56240 छात्राएं शामिल होंगी।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के साथ ही सेमेस्टर परीक्षाएं कराने की तैयारी है। इसमें बीएड, एलएलबी, बीसीए, बीबीए, एलएलए के करीब 53333 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। इसमें स्नातक के 51099 छात्र है। इसमें 23350 छात्राएं और 27749 छात्र हैं। इसी तरह पीजी सेमेस्टर में कुल 2234 छात्र शामिल होंगे। इसमें 1551 छात्राएं और 683 छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा संचालन समिति की बैठक आज
जौनपुर। पूविवि की दो सितंबर से शुरू हो रही अधूरी परीक्षा कराने के लिए परीक्षा संचालन समिति की बैठक 31 अगस्त को होगी। बैठत समिति के सदस्य परीक्षा के तैयारी की समीक्षा करेंगे। सोमवार को कुलपति सभागार में परीक्षा संचालन समिति की बैठक दोपहर एक बजे से बुलाई गई है। जिसमें परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन शुरू कराने पर चर्चा होगी।

विवि प्रशासन ने अधूरी परीक्षाएं पूरी कराने के लिए तैयारी कर ली है। शासन के निर्देश पर दो सिंतबर से परीक्षाएं शुरू कराने की तैयारी है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी कर दिया गया है। -बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed