{"_id":"580281ad4f1c1bf62d290736","slug":"1-45-liters-of-kerosene-a-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक राशन कार्ड पर 1.45 लीटर केरोसिन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक राशन कार्ड पर 1.45 लीटर केरोसिन
jaunpur
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
szdgfg
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरोसिन (मिट्टी का तेल) पर निर्भर रहने वालों के लिए बुरी खबर हैं। चालू माह से प्रति राशन कार्ड 2.72 लिटर के बजाय 1.45 लीटर ही किरोसिन मिलेगा। सरकार द्वारा इस पर सब्सिडी घटाए जाने यह स्थिति पैदा हुई है। इसके चलते तेल का आवंटन भी प्रति राशन कार्ड की दर से कम कर दिया गया है।
जिले के कुल करीब 10 लाख राशन कार्डधारकों के लिए पहले 2592 किलोलीटर केरोसिन का आवंटन होता था। सब्सिडी घटने की वजह से जिले में केरोसिन आवंटन की मात्रा 1032 किलोलीटर घटकर 1560 किलोलीटर हो गई है। पहले एक राशन कार्ड पर 2.72 लीटर केरोसिन दिया जाता था। लेकिन अब आवंटन घटने के कारण 1.45 लीटर केरोसिन ही मिलेगा। जिले में जितना केरोसिन का कुल आवंटन है उसके हिसाब से प्रत्येक राशन कार्ड धारक के हिस्से में 1.56 लीटर केरोसिन आएगा लेकिन 15 हजार 760 लीटर तेल रिजर्व रखा जाएगा।
इसके नाते प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 1.45 लीटर ही मिट्टी का तेल दिया जाएगा। बक्शा के गढ़ा गांव निवासी कल्लू निषाद कहते हैं कि उनके परिवार में सात सदस्य हैं और एक राशन कार्ड है। पहले ढाई लीटर तेल मिलता था तो वह भी पूरे महीने नहीं चलता था। बाजार में मिट्टी का तेल 40 रुपये लीटर की दर से बिकता है। यही पीड़ा मगरेसर गांव के लालमन की भी है।