फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.35 crore attachment of two crooks

दो बदमाशों की 1.35 करोड़ की सपंत्ति कुर्क

Mon, 17 Aug 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
1.35 crore attachment of two crooks
जौनपुर। गैंगेस्टर में निरुद्ध जमालापुर पट्टी के दो बदमाशों की 1.35 करोड़ की संपत्ति प्रशासन ने सोमवार की शाम कुर्क कर ली गई। पुलिस-प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में मुनादी कराते हुए दोनों की संपत्ति पर कुर्की की सूचना लगाई गई। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर पट्टी निवासी रोशन सिंह और रमाशंकर सिंह की विभिन्न आपराधिक वारदातों में संलिप्तता के कारण पिछले दिनों गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। डीएम ने उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

इसके तहत सोमवार की शाम मड़ियाहूं तहसील प्रशासन और रामपुर थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया। इसमें रोशन सिंह का 60 लाख की कीमत का पक्का मकान और रमाशंकर सिंह की 63 लाख की कीमत का मकान व 12 लाख की कीमत का स्कार्पियो शामिल है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि दोनों ने अपराध की बदौलत यह संपत्ति अर्जित की थी। कुर्क की गई संपत्ति का प्रशासक मड़ियाहूं तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed