फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Zilla Panchayat members for election to Six

जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव छह को

Thu, 21 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 21 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members for election to Six
पंचायत की मीटिंग - फोटो : demo pics

उरई (जालौन)। पांच माह से रिक्त जिला पंचायत सदस्य बबीना की सीट पर उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सीट पर चुनाव के लिए 25 से 28 जुलाई तक नामांकन और छह अगस्त को मतदान होगा। आठ अगस्त को मतों की गिनती के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी सरगर्मी तेज हो जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस गौतम ने गुरुवार को बताया कि बबीना जिला पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 25 से 28 जुलाई तक नामांकन होगा। 29 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी। इसके बाद छह अगस्त को मतदान कराया जाएगा। आठ अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। गौरतलब है कि इस सीट से पहले फराह नाज सदस्य चुनी गई थीं, जो बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष भी निर्वाचित हुईं। फरवरी  में उनका निधन होने के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी। इस चुनाव पर फिर से मतदान के लिए दावेदार काफी समय से निगाहें जमाए थे। अब अधिसूचना जारी होने के बाद इन दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed