{"_id":"57910af84f1c1bc148c4b472","slug":"zilla-panchayat-members-for-election-to-six","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उरई (जालौन)। पांच माह से रिक्त जिला पंचायत सदस्य बबीना की सीट पर उपचुनाव कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस सीट पर चुनाव के लिए 25 से 28 जुलाई तक नामांकन और छह अगस्त को मतदान होगा। आठ अगस्त को मतों की गिनती के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी सरगर्मी तेज हो जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरएस गौतम ने गुरुवार को बताया कि बबीना जिला पंचायत सदस्य पद पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 25 से 28 जुलाई तक नामांकन होगा। 29 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी होगी। इसके बाद छह अगस्त को मतदान कराया जाएगा। आठ अगस्त को मतगणना होगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही चुनाव लड़ने वाले दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। गौरतलब है कि इस सीट से पहले फराह नाज सदस्य चुनी गई थीं, जो बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष भी निर्वाचित हुईं। फरवरी में उनका निधन होने के कारण यह सीट रिक्त हो गई थी। इस चुनाव पर फिर से मतदान के लिए दावेदार काफी समय से निगाहें जमाए थे। अब अधिसूचना जारी होने के बाद इन दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।