फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth killed, brother and sister-in-law injured in bike collision

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, भाई व भाभी घायल

Sat, 23 May 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, brother and sister-in-law injured in bike collision
फोटो - 03 मृतक शानू की फाइल फोटो। - फोटो : गेल ठेकेदार की लापरवाही से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन का निरीक्षण करतीं महापौर व नगर आयुक्त। स्रोत: विभाग
जालौन। बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई व भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वह शादी समारोह से घर लौट रहा था। दूसरा चालक बाइक लेकर मौके से भाग गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया गांव निवासी शानू (20), भाई समीर (26) व भाभी मुस्कान (24) को लेकर गोहन थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव में आयोजित बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। बृहस्पतिवार की रात को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जालौन कस्बे के पास पहुंची कि दूसरी बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया, यहां शानू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर कर दिया। पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि शानू मजदूरी कर परिवार चला रहा था। उसकी मौत से मां मेहरून सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद का कहना है कि टक्कर मारने वाली बाइक व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed