फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies under suspicious circumstances, dead body broken by breaking door

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, dead body broken by breaking door
मुहम्मदाबाद। संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव चारपाई पर पड़ा था। जिसकी जानकारी परिजनों ने डकोर पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के बंधौली गांव निवासी राजकिशोर उर्फ मोनू पुत्र संतोष कुमार (20) का शव संदिग्ध हालत में सुबह परिजनों को कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। जबकि पिता ने राजकिशोर को जहर खिलाने की आशंका जताई है। राजकिशोर उर्फ मोनू सोमवार की रात में गांव में हो रही आर्केस्ट्रा देखकर देर रात घर लौटा था। उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह मंगलवार को जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नही खुला तो उसके भाई जयकिशन ने घर के अन्य परिजनों को बुलाया। इसके बाद पास पड़ोस के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से राजकिशोर के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। जब परिजन उसके कमरे गए तो युवक का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। शव को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पिता संतोष कुमार गश्त खाकर वहीं गिर पड़े। जब इस घटना की सूचना पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही डकोर इंस्पेक्टर बीएल यादव ने बताया कि मामला समझ में नही आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर ही मामले की जानकारी हो सकती है। अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed