फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies in road accident

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Wed, 27 Jul 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident
एट। दोस्तों के साथ कार से बागेश्वर धाम गए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों को जब हादसे की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन छतरपुर जनपद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी अनिल यादव (25) मंगलवार की सुबह दोस्तों के साथ कार से छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम गया था। वहां से लौटते समय निवाड़ी के पास वह लघुशंका करने के लिए सड़क पार करने लगा। तभी बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को इकलौते पुत्र की सूचना मिलने पर घर में मातम छा गया। पिता चंद्रभान, मां संतोषी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पिता खेतीबाड़ी करते है। चाचा की कार लेकर दोस्तों के साथ दर्शन करने गया था।
विज्ञापन

---------------------
दंपती को पीटा
जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह पशुओं के लिए गाड़ी में चारा लेकर आया था। घर पर चारा उतारते समय गाड़ी हटाने को लेकर कुछ लड़कों ने उससे व पत्नी से गालीगलौज कर दी। इसके बाद घर में घुसकर पत्नी व उसके साथ मारपीट कर दी। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी
जालौन। कुठौंदा बुजुर्ग निवासी श्रीपाल ने पुलिस को बताया कि रंजिश के चलते सोमवार की रात गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ गालीगलौज कर मारपीट कर दी। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। इससे नाराज होकर उक्त युवक अपने साथियों के साथ उसके घर आया और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed