फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth dies after falling from loader

Jalaun News: लोडर से गिरकर युवक की मौत

Wed, 28 Jun 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from loader
आटा। लोडर पर बैठकर घर वापस जा रहा युवक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी सन्नाम उर्फ सिद्दाल खां (30) मंगलवार को वह किसी काम से कालपी गया था। देर रात जब वह लोडर से वापस लौट रहा था तो थाना क्षेत्र के उसरगांव के पास वह लोडर से अनियंत्रित होकर गिर गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन


रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

एट। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के सोमई बाईपास के पर बुधवार की दोपहर हरदोई गूजर की ओर से आ रहा 35 वर्षीय बाइक सवार जैसे ही हाईवे पर चढ़ा तो झांसी की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि मृतक पेंट शर्ट व काले जूते पहने हुए था। उसके पास से एक काला बैग भी मिला है। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article