फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Youth climbs Yamuna railway bridge over one-sided love, police begin counselling

Jalaun High Voltage Drama: प्रेमिका को बुलाओ, नहीं तो कूद जाऊंगा, एकतरफा प्यार में यमुना पुल पर चढ़ा आशिक

Fri, 17 Jul 2026 06:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 17 Jul 2026 06:32 PM IST
सार

Jalaun News: कालपी में शुक्रवार शाम एक युवक एकतरफा प्रेम के चलते रेलवे यमुना पुल पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन
Youth climbs Yamuna railway bridge over one-sided love, police begin counselling
रेलवे यमुना पुल पर चढ़ा प्रेमी सुहैल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले के कालपी से शुक्रवार शाम हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार के जुनून में अंधा होकर एक 22 वर्षीय युवक कालपी के ऊंचे रेलवे यमुना पुल के लोहे के गर्डरों पर चढ़ गया। युवक पुल के ऊपर खड़े होकर अपनी प्रेमिका से तुरंत मुलाकात कराने की जिद पर अड़ गया और मांग पूरी न होने पर नीचे कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इस खौफनाक नजारे को देखकर रेलवे ट्रैक और हाईवे पर राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए और उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।

विज्ञापन

आजमगढ़ से लाया था नाबालिग प्रेमिका, पुलिस ने कराया था मुक्त

जानकारी के मुताबिक, कालपी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला भट्टीपुरा का रहने वाला सुहैल (22) आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती से एकतरफा प्रेम करता है। कुछ समय पहले सुहैल उस युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लाया था और कालपी में रख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि युवती नाबालिग किशोरी थी, इसलिए उसके परिजनों ने आजमगढ़ में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और किशोरी के परिजन कालपी पहुंचे थे और कानूनी कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सुहैल के चंगुल से छुड़ाकर वापस अपने साथ ले गए थे। प्रेमिका के दूर चले जाने और पुलिसिया कार्रवाई से नाराज सुहैल मानसिक रूप से विक्षिप्तों जैसी हरकतें करने लगा था।

विज्ञापन

पुल पर चढ़कर करने लगा सुसाइड का ड्रामा

इसी बात से बुरी तरह क्षुब्ध होकर सुहैल शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे चुपके से रेलवे यमुना पुल पर पहुंच गया। वह ट्रैक से होते हुए पुल के सबसे ऊंचे लोहे के ढांचे पर जा चढ़ा। पुल के ऊपर युवक को खतरनाक स्थिति में देखकर वहां से गुजर रहे रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ऊपर से चिल्ला रहा था कि जब तक उसकी प्रेमिका को आजमगढ़ से कालपी बुलाकर उससे नहीं मिलाया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगा।

घटना की संवेदनशीलता और रेलवे रूट बाधित होने के खतरे को देखते हुए कालपी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी और स्थानीय तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी आनन-फानन में यमुना पुल पर डट गए।

पुलिस और प्रशासन की टीम करती रही काउंसिलिंग

पुल के ऊपर चढ़े सुहैल को नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहद सूझबूझ से काम लिया। पुलिसकर्मी नीचे से लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से उसे समझाने-बुझाने में जुटे रहे। अधिकारी उसे आश्वासन देते रहे कि उसकी बात सुनी जाएगी, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और लगातार पैर फिसलने का नाटक कर प्रशासन पर दबाव बनाता रहा।

 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें युवक की मानसिक काउंसिलिंग करने और उसे बिना किसी नुकसान के शांतिपूर्वक नीचे उतारने के प्रयासों में जुटी हुई थीं। दमकल विभाग और गोताखोरों की टीम को भी एहतियात के तौर पर नीचे यमुना नदी के पास अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed