{"_id":"6ae259049ff22ebb5b0a6cf5","slug":"youth-beaten-over-a-grudge-arm-broken-orai-news-c-224-1-ori1005-151763-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रंजिश में युवक को पीटा, हाथ टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रंजिश में युवक को पीटा, हाथ टूटा
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर गांव में रंजिश में एक युवक बहाने से घर बुलाकर दो लोगों ने पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर गांव निवासी दीपू पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे गांव का राजेश उसे बाइक से घर ले गया। वहां पहुंचते ही रंजिश को लेकर राजेश और ठाकुरदीन ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसके शरीर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।
उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हाथ की सर्जरी हुई। 26 अक्तूबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने 27 अक्तूबर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने राजेश और ठाकुरदीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी गई है। (संवाद)