फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man's mobile found on river bridge, possibility of jumping

Jalaun News: नदी पुल पर मिला युवक का मोबाइल, कूदने की आशंका

Wed, 17 Sep 2025 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Young man's mobile found on river bridge, possibility of jumping
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के पाल घाट पर मंगलवार की शाम एक युवक का मोबाइल फोन पड़ा मिला। लोगों फोन उठाकर बात की तो उसमें उसकी बहन का फोन आ रहा था। युवक ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों को आशंका है कि युवक ने नदीं में छलांग लगा दी है। पहुंची पुलिस गोताखोरों से तलाश करवा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिम्हारा कासिमपुर निवासी देव प्रसाद (55) अहमदाबाद में रहकर काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह गांव आया था। मंगलवार को वह घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। लोगों ने बताया कि वह ऑटो पर बैठकर नदी पुल पर पहुंच गया और मोबाइल, चप्पल एवं गुटखा पालघाट यमुना पुल पर रख दिया। वहां से निकल रहे राहगीरों को मोबाइल की घंटी सुनाई दी, तो उसने मोबाइल रिसीव कर लिया। इसमें अहमदाबाद में रह रही उसकी बहन का फोन आ रहा था। राहगीरों ने उसे बताया कि फोन पुल पर रखा मिला है। इस पर बहन ने घर व परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन पुलिस को लेकर पुल पर पहुंच गए। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि व्यक्ति के पानी में डूबने की आशंका को देखते हुए तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed