फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man murdered with an ax due to rivalry, friend injured

Jalaun News: रंजिश के चलते युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, साथी घायल

Wed, 07 Feb 2024 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered with an ax due to rivalry, friend injured
आटा। शादी से लौट रहे बाइक सवारों को परिवार के ही चचेरे भाइयों ने रोक लिया और शराब के नशे में गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन

जब उन्होंने विरोध किया तो चारों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक की मौैके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर चार थानों के फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
थाना क्षेत्र के परासन के मजरा भड़राडेरा निवासी भूप सिंह (35) साथी चंद्रशेखर (30) व टुट्टी (32) के साथ सोमवार को हमीरपुर जिले के देवराही गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चचेरे भाई लाला उर्फ रामसनेही (40), बृजकिशोर (30) हीरालाल (35) भी शादी में गए थे। देर रात जब सभी वापस लौट रहे थे, तो गांव के बाहर शराब के नशे में पुरानी बातों को लेकर दोनों पक्षो में विवाद होने लगा। इस पर लाला, हीरालाल, बृजकिशोर ने भूप सिंह व चन्द्रशेखर पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे भूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ में बाइक पर बैठे टुट्टी ने अपनी जान भागकर बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी असीम चौधरी चार थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। पुलिस ने हीरालाल, लाला उर्फ रामसनेही व हमीरपुर जिले के भेड़ी निवासी हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बृजकिशोर भागने में सफल रहा। भूप सिंह की मौत से गांव में सन्नाठा पसर गया। मृतक के पिता लक्ष्मी ने बताया कि तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का था। दो भाई मानसिंह, समी मजदूरी करते हैं। मृतक की पत्नी तिजिया व बच्चे प्रदीप, सचिन, राखी का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्जकर तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लाला को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



भूप सिंह की हत्या से गांव में सन्नाटा पसर गया है। पीड़ित चंद्रशेखर का कहना है कि आरोपी व भूप सिंह चचेरे भाई हैं, लेकिन घर को लेकर विवाद चलता है। ये लोग एक दूसरे को दुश्मन की तरह देखते थे। उसने बताया कि शादी में शामिल होने सभी गए थे। वहां से लौटने के बाद गांव के बाहर लाला गालीगलौज करने लगा। विरोध पर उसने हमला कर दिया।

दोनों पक्षों में दो वर्ष पहले भी जमकर मारपीट हुई थी। लाला भूप सिंह से खुन्नस खाता था। वह इसकी फिराक में था कि जब भी मिलोगे तब तुम्हारा काम तमाम कर दूंगा। जिस पर भूप सिंह कन्नी काट देता था, लेकिन सोमवार को एक ही परिवार के होने के नाते सभी को शादी का निमंत्रण था, बाइकों से सभी खाना खाकर लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर विवाद हो गया और यह घटना हो गई।



रात में हुई हत्या की जानकारी मिलते ही एएसपी असीम चौधरी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। तब मामला शांत हुआ। हत्या की सूचना पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। गांव छावनी में तब्दील हो गया। सुबह भी गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed