फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Young man died due to electric shock

Jalaun News: करंट की चपेट में आने से युवक की जान गई

Fri, 10 May 2024 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Young man died due to electric shock
उरई। पानी की मोटर चलाते समय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे जमीन पर पड़ा देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर निवासी आनंद (38) गुरुवार को नहाने के लिए घर में लगी पानी की मोटर चला रहा था। जैसे ही उसने स्विच को छुआ तभी अचानक उसे करंट ने अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थोड़ी देर में जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसके चार बेटियां है। उसकी मौत से पत्नी सरोज सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed