फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yoga is a part of our ancient civilization and culture.

Jalaun News: योग हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा

Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 21 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Yoga is a part of our ancient civilization and culture.
उरई। नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बारिश के बीच किया गया। मुख्य कार्यक्रम इंदिरा स्टेडियम के हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने शुभारंभ कराया। मौजूद लोगों को योगगुरु रामप्रकाश द्विवेदी, डॉ. स्वयंप्रभा दुबे, श्रद्धा दुबे और शशि सोमेंद्र सिंह ने योग कराया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सभ्यता है और संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि नौ वर्ष पूर्व यूएन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा दिलवाया गया। डीएम चांदनी सिंह ने कहा कि शरीर को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना है तो योग आवश्यक है।
विज्ञापन

इस दौरान जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सतेंद्र पटेल, विजय पांडेय समेत जिला स्तरीय अधिकारी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर डीवी कॉलेज में एनसीसी के एएनओ रामप्रताप सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट, शिक्षक कर्मचारियों ने योग किया। माहिल तालाब पर योग दिवस पर महेंद्र विक्रम सिंह, राकेशबाबू गुप्ता, ममता शिवहरे ने योग कराया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नीमा के सहयोग से योग शिविर हुआ।

योगासन के जरिए बताए स्वास्थ्य रहने के तरीके
मुहम्मदाबाद। ब्लॉक कार्यालय डकोर में बीडीओ बीके कुशवाहा की अगुवाई में लोगों को योगासन किया। इसी तरह कुसमिलिया गांव में प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण कुमार की देखरेख में इंटर कॉलेज परिसर में युवाओं ने योगासन में हिस्सा लिया। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्साधिकारी रामसिंह यादव, जगमोहन यादव, काशीप्रसाद, मानसिंह, विवेक अकेला, बादाम सिंह, प्रदीप कुशवाहा, संतोष तिवारी, ठाकुरदास यादव आदि मौजूद रहे।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार- खंड विकास कार्यालय के परिसर पर बीडीओ दीपक यादव,सीएचसी परिसर पर डॉ. कुलदीप राजपूत, तहसील परिसर पर तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता, बीआरसी पर बीईओ ने कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान जेई चंद्रभान,अमित त्रिपाठी, सुरेंद्र प्रबल,विजय आदि मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए योग शिविर
कोंच। सरोजिनी नायडू पार्क में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम अंगद सिंह यादव ने कहा कि योग से न केवल शारीरिक अपितु मानसिक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। योग प्रशिक्षक प्रधानाध्यापक कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय घिलौर संजय सिंघाल के दिशा निर्देशन में सहायक योग प्रशिक्षक मुन्नालाल सोनी व वंदना कुशवाहा ने योगासन कराया। सीओ रामसिंह ने कहा कि योग भारत भूमि की देन है। इस दौरान सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीशंकर निरंजन, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार यादव, डॉ. दिनेश उदैनिया, डॉ. सावित्री गुप्ता आदि रहे।
मथुरा प्रसाद महाविद्यालय में आचार्य लालसिंह ने योग कराया। इस दौरान प्रोफेसर राघवेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. टीआर निरंजन, प्रोफेसर महेंद्रनाथ मिश्रा, डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी, सुधीर अवस्थी, भूपेंद्र त्रिपाठी, जितेंद्र आदि मौजूद रहे। भारत विकास परिषद शाखा कोंच द्वारा गढ़ी स्थित गायत्री मंदिर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गजराज सिंह सेंगर, राजीव रेजा, संतोष आदि रहे। नदीगांव क्षेत्र में ठाकुर कृपाल सिंह दादी महाविद्यालय परिस में योग शिविर हुआ। जिसमें शिक्षक ब्रजबिहारी गुबरेले ने योग को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस दौरान अनिरुद्ध सिंह परिहार, राजेंद्र स्वार्णकार, दीवान विनोद कुमार, संदीप खरे, परमाल ठाकुर, शैलेंद्र ठाकुर, दीपू, शिवम, शोभिंद्र परिहार आदि मौजूद रहे। भाजपा संगठन एवं सरस्वती विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वाधान में गल्ला मंडी परिसर स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित योग कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार, योगाचार्य चंद्रप्रकाश आदि ने योग किया।

एक दिन नहीं, दिनचर्या में शामिल करें योग
कालपी। योग दिवस पर एसडीएम केके सिंह की मौजूदगी में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। योग प्रशिक्षक शिवसिंह राठौर तथा महिला योग प्रशिक्षक रजनी पाल ने योगासन कराए। पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि अगर तन स्वस्थ हैं तो काम करने में अलग मजा होता है। उधर, महेवा ब्लाक परिसर में बीडीओ विपिन कुमार ने लोगों को योग के टिप्स दिए। इस दौरान प्रधान महेवा इंद्रपाल सिंह,रविंद्र सिंह पवनदीप निषाद, बाल सिंह ,उमाशंकर, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।


योग दिवस पर किया सामूहिक योग

जालौन। सरस्वती शिशु मंदिर जालौन में आरएसएस व पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। जिला सह संघचालक शिवराम महाजन व योगगुरु वाचस्पति मिश्रा ने योग कराया। तहसील परिसर में एसडीएम सुरेश कुमार ने कहा कि योग से इंसान अपने मानसिक व शारीरिक विकारों पूर्ण रूप से दूर कर सकता है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. अमर सिंह व योग प्रशिक्षक विवेक सिंह व तहसील परिसर में एसडीएम सुरेश पाल, तहसीलदार बलराम गुप्ता, कोतवाली में सीओ रविंद्र गौतम ने योगाभ्यास कराया। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में तहसील परिसर में आयोजित योग शिविर में भाग लेने वाले व्यक्तियों को फल वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, महेंद्र पाटकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed