फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   yog,SP,SDM,mla,DM

योग करने से बनें निरोगी और सकारात्मक

Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
yog,SP,SDM,mla,DM
इंदिरा स्टेडियम में योग करते राज्य मंत्री रामकेश निषाद व डीएम चांदनी सिंह व एसपी रवि कुमार व अन्य - फोटो : ORAI
उरई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर योग शिविर आयोजित हुए। इसमें मुख्य आयोजन इंदिरा स्टेडियम में हुआ। आयुष विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले भर में एक लाख लोगों ने योग में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने दीप प्रज्वलित कर अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। पंतजलि योग समिति के योगगुरु डॉ. रामप्रकाश द्विवेदी और उनकी टीम ने स्टेडियम में लोगों को योग क्रियाएं कराईं। इसके बाद मंत्री ने संकल्प दिलाया कि सभी लोग योग के प्रति जागरूक हों। कहा कि योग हमारे जीवन में जोड़ने की शक्ति देता है जिससे हमारा शरीर जुड़ा रहता है। डीएम चांदनी सिंह ने बताया कि 14 जून से अब तक विभिन्न क्षेत्रों में लगभग आठ लाख लोगों ने योग शिविर में प्रतिभाग किया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधायक गौरीशंकर वर्मा, एसपी रवि कुमार, सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पूनम निगम आदि मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज में डॉ. रेनू चंद्रा, प्राचार्य डॉ. डी नाथ, डॉ. छवि ने योग कराया। जिला कारागार में बंदियों को योग का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में सहभागिता करते विधिक प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने दैनिक जीवन में योग का महत्व बताया। उन्होंने कारागार की बैरकों का निरीक्षण किया। इस मौके पर प्रभारी अधीक्षक सुनीत कुमार, हौशिला देवी आदि मौजूद रहे। डीवी कालेज में एनसीसी कैडेटों, छात्र-छात्राओं, अध्यापकों ने योग शिविर में भाग लिया। पुलिस लाइन में एसपी रवि कुमार, एएसपी असीम चौधरी ने पुलिसकर्मियों के साथ योगभ्यास किया। इसी तरह जिले के सभी थानों व चौकियों में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

==============
योग से मिलती है मानसिक ऊर्जा -एसडीएम
कोंच। कस्बे में सरोजिनी नायडू पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, नेताओं आदि ने योग और प्राणायाम किया। इस अवसर पर एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि योग से न केवल शारीरिक अपितु मानसिक ऊर्जा भी प्राप्त होती है। इससे मनुष्य सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करता है। इस दौरान सीओ शाहिदा नसरीन, आयुर्वेदिक चिकित्सालय के डॉ. जितेंद्र वर्मा आदि मौजूद थे। अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय कोंच में छात्राओं ने योगाभ्यास किया गया। भाजपा एवं सरस्वती विद्या मंदिर में गल्ला मंडी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में योग कार्यक्रम में विधायक मूलचंद्र निरंजन, योगाचार्य चंद्रप्रकाश, भाजपा अध्यक्ष सुनील लोहिया, जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, विजय सिंह आदि ने योग किया। नदीगांव थाना परिसर ग्राउंड में योगाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
लोगों को कराया योगाभ्यास
जालौन। योग दिवस पर नगर में जगह-जगह योग शिविरों का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में आयोजित तहसील स्तरीय योग शिविर में योगाचार्य डॉ. रमन सिंह व योग सहायक विवेक सिंह के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया। एसबीडीएम इंटर कालेज में धीरज बाथम ने भाजपा नगर अध्यक्ष अभय कुमार समेत भाजपा नेताओं के साथ योग किया। आयुर्वेद चिकित्सालय प्रभारी डॉ. अमर सिंह, सीएचसी, पीएचसी में स्टाफ और मरीजों ने योग किया।
-------------
मन को शांति प्रदान करता है योग
माधौगढ़/रामपुरा। तहसील परिसर पर एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह सहित तहसील कर्मियों ने योग किया। एसडीएम ने कहा कि योग शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखता हैं। साथ ही रोग मुक्ति के साथ-साथ मन को भी शांति प्रदान करता हैं। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को एक घंटे योग करना चाहिए। उधर, रामपुरा में ब्लाक परिसर में लोगों ने योगाभ्यास किया। समर सिंह इंटर कॉलेज में गणेश शंकर पांडेय ने एनसीसी कैडेटों को योग कराया।
------------
योगा के बाद किट वितरण
कदौरा/एट/आटा। कदौरा नगर पंचायत कार्यालय में योग शिविर आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद जमीर आलम ने धनवंतरि की फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। पतंजलि योग समिति की तहसील प्रभारी निधि सिन्हा ने योग करवाया। इस दौरान ईओ सुनील कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार व बीडीओ बृजकिशोर कुशवाहा आदि रहे। इस मौके पर योगा के बाद आयुष किट का वितरण किया। एट में टोल प्लाजा पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योगा करके स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। टोल मैनेजर केके शुक्ला, मतीन खान के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में योग किया। आटा में पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी अमित कुमार शर्मा ने मरीजों व अस्पताल स्टाफ के साथ योगा किया। सिरसा कलार में पीएचसी में डॉ. योगेश कटियार ने मरीजों और स्टाफ के साथ योगा किया। डकोर ब्लाक परिसर में भी योग शिविर का आयोजन किया गया।

--------------
निरोगी रहने के लिए योगासन जरूरी
कालपी। यमुना नदी के तट में स्थित प्राचीन किले घाट में करिये योग रहिये निरोग के तीन दिवसीय शिविर के समापन अवसर पर एसडीएम अंकुर कौशिक ने कहा कि मानव को निरोगी रहने के लिए योगासन तथा व्यायाम जरूरी है। यहां पर योग विशेषज्ञ डॉ भरत तिवारी योग कराया। योग शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ पूर्णिमा चटर्जी आदि ने भाग लिया। इसके अलावा कालपी नगर के स्कूलों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि में योग शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed