{"_id":"595d36804f1c1b5d7e8b460a","slug":"yellow-hand-handed-to-poor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बेटी के हाथ कराए गए पीले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बेटी के हाथ कराए गए पीले
जालाौन
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
पति अशोक के साथ मंच पर बैठी प्रियंका
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। दरिद्र नारायण सेवा समिति की ओर से विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक गरीब बेटी का विवाह संपन्न कराया गया। इसके साथ ही समिति की ओर से उपहार के स्वरुप में दान दहेज का सामान भी दिया गया। वहीं, नवदपंति को समिति के पदाधिकारियों ने आशीर्वाद देकर नवमंगल जीवन की कामना की।
बल्दाऊ धर्मशाला में आयोजित समारोह में कांशीराम कॉलोनी निवासी गीता की बेटी प्रियंका की शादी ग्वालियर निवासी अशोक के साथ संपन्न कराई गई। इसके पहले नगर में शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के विभिन्न इलाकों से घूमती हुई बारात कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां पर आयोजित कार्यक्रम में द्वारचार की रस्म अदा की गई, वहीं, बारात में शामिल बारातियों का स्वागत सत्कार भी किया गया। इसके बाद जयमाला कार्यक्रम हुआ, इसमें वर, वधु ने एक दूसरे के जयमाला पहनाकर जीवन साथी बनाया। समिति के सदस्यों ने उसे आशीर्वाद देकर विदा किया। संस्था संयोजक कढोरेलाल यादव ने बताया कि संस्था के लोगों प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, देवेन्द्र द्विवेदी, हाजी सेठ नसरुल्ला, हाजी मोहम्मद अहमद, केके मिश्रा, गजराजसिंह सेंगर सहित अन्य तमाम लोगों ने संकल्प लिया है कि हर साल किसी एक गरीब की बेटी की शादी कराएंगे।