फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Yamuna valley, flooding ruined crops

यमुना घटी, बाढ़ से चौपट हो गई फसलें

Sun, 28 Aug 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 28 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Yamuna valley, flooding ruined crops
यमुना नदी का कम हुआ जलस्तर । - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ पर चल रही यमुना नदी अब उतरने लगी है लेकिन इस दौरान क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट हो गई है। उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मध्य प्रदेश की चंबल नदी में आई बाढ़ का पानी पिछले दिनों छोडे़ जाने से यमुना खतरे का निशान 108 मी. पार कर गई थी। अब जलस्तर खतरे के निशान के नीचे आ गया है। रविवार को यमुना
विज्ञापन


का जलस्तर 103 मीटर पर स्थिर रहा। बाढ़ के दौरान यमुना के किनारे बसे देवकली , मंगरौल, गुढाखास , मदरा लालपुर आदि दर्जनों गांव पानी से घिर गए थे । क्षेत्र के किसानों की खड़ी सैकड़ों एकड़ फसलें नष्ट हो गई है। बाढ़ के समय कालपी से दर्जनों गांवों का संपर्क भी टूट गया था। आवागमन के लिए जौंधर रपटा व रायण नाले पर नाव चलाई जा रही थी। अब
विज्ञापन


लोगों ने राहत की सांस ली है। वही केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी ज्ञान सिंह के अनुसार मध्य प्रदेश की चंबल नदी का पानी आने से यमुना नदी का जल स्तर 50 से.मी प्रति घण्टे बढने कारण जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। अब पानी की रफ्तार कम है! बाढ़ से नदी के किनारे बसे गांव मंगरौल, कीरतपुर, हीरापुर, शेखपुर गुढा, गुढाखास देवकली व
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील के आगे बसे गांव रायण, मदरालालपुर सहित दर्जनों गांवों का संपर्क कालपी से टूट गया था। बाढ़ से नदी के किनारे बसे कई गांव पानी से घिर गए थे। यहां पर खेतों में खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed