फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   worship Bhairav

भैरव जी की आराधना कर मांगी समृद्धि

Fri, 04 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Fri, 04 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
worship Bhairav
भैरव अष्टमी पर प्राचीन भैरव जी के मंदिर पर गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की समृद्धि व खुशहाली मांगी। जगह-जगह प्रसाद के वितरण के साथ भंडारा भी किया गया। इस दौरान मेले में लोगों ने खूब खरीददारी की।
विज्ञापन



पहूज नदी के किनारे प्राचीन भैरव जी मंदिर पर गुरुवार को भैरव अष्टमी के दिन जालौन, भिंड, इटावा से बड़ी तादाद में भक्तों ने पहुंचकर भैरव जी की पूजा अर्चना की और मन्नत मांगी। सुबह से देर रात तक मंदिर में भक्तों के आने का सिलसिला लगा रहा।
विज्ञापन



जगह-जगह लोगों ने खीर, हलुआ व अन्य प्रसाद का वितरण किया। मंदिर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भंडारा छका। मंदिर के आसपास मेला भी लगा। इसमें लोगों ने जमकर खरीददारी कर मेला का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पुराने इस भैरव मंदिर पर  भैरव अष्टमी के दिन लोग दूर-दूर से पूजा करने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed