फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Work on railway track with block, traffic affected

ब्लॉक लेकर रेलवे ट्रैक पर काम, यातायात प्रभावित

Tue, 16 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Work on railway track with block, traffic affected
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग नंबर 181 पर दोहरीकरण के काम के लिए कार्यदाई संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने मंगलवार सुबह 11 बजे से अपराह्न सवा तीन बजे तक ब्लाक लेकर काम किया। चार घंटे से ज्यादा समय तक इस ट्रैक के अजनारी, चिल्ली, बड़ेरा, कोटरा समेत करीब एक दर्जन गांवों के लोगों और पटरी के उस तरफ के मोहल्लेवालों को घूमना जाना पड़ा।
विज्ञापन

मार्च में संभावित मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) के निरीक्षण के पहले दोहरीकरण का काम तेजी से जारी है। सोमवार को रिनियां रेलवे क्रॉसिंग पर काम किया गया था। मंगलवार को अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर काम हुआ। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से सड़क यातायात पूरी तरह बाधित रहा। लोगों को ट्रैक के उस पार जाने नहीं दिया गया। इसके चलते कई किलोमीटर घूमकर लोग जा पाए। स्कूली बच्चों और कोटरा जा रही एक बारात की बस भी फंसी रही। आरवीएनएल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर चिन्मय कुमार का कहना है कि काम हो रहा है तो लोगों को दिक्कत तो होंगी। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था दी गई थी।
विज्ञापन

ट्रैक दोहरीकरण के दौरान नए ट्रैक पर मशीन चला रहा आपरेटर आशुतोष गिट्टी लगने से घायल हो गया। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से उछली गिट्टी उसके सिर में लग गई थी। उसे तत्काल प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। कर्मचारियों का कहना है कि सुरक्षा किट नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो कार्यदाई संस्था ने 11 से तीन बजे तक चार घंटे का ब्लाक लिया था लेकिन काम समय से पूरा नहीं हो पाया। इसकी वजह से 20 मिनट ज्यादा काम चला। इसके बाद 3:20 बजे ब्लाक समाप्त किया गया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। इसके चलते पनवेल एक्सप्रेस को रोककर चलाना पड़ा।

सहायक मंडलीय अभियंता (एडीईएन) आरके बाघवा ने एट से उरई तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान पडने वाले रेलवे क्रॉसिंग पर रुककर गेटमैनों से भी जानकारी ली और संरक्षा नियमों का पालन सख्ती से करने को कहा। उन्होंने गेटमैनों से ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याएं भी पूछीं। कहा कि लापरवाही न करें। कोई समस्या हो तो उन्हें बताए। उनके साथ चीफ पीडब्लूआई केएल भारती भी थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed