फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women should not panic in adversity

विपरीत परिस्थिति में न घबराएं महिलाएं

Sun, 07 Mar 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Women should not panic in adversity
मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मी और महिलाएं। - फोटो : ORAI
जालौन। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। किसी भी विपरीत स्थिति में महिलाएं थाने आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यदि थाने पर न आना चाहें तो टोल फ्री हेल्प लाइन पर अपनी शिकायत कर सकती हैं। यह बात मिशन शक्ति अभियान के दौरान कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में महिला चौकी प्रभारी नीलम सिंह ने कही। हिलाओं को उनके प्रति की होने वाली हिंसा के खिलाफ जागरूक करने के लिए कोतवाली परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क पर मिशन शक्ति अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी नीलम सिंह ने कहा कि महिलाओं को थाने पर अपनी शिकायत लेकर आने में डर महसूस होता है लेकिन पुलिस आपकी सहायता के लिए ही है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि महिलाएं स्वावलंबी बनें। इस दौरान कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र, अनिल कुमार, अर्चना, प्रीति, रूबी, सविता, विनीता, प्रियंका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर, संवाद न्यूज एजेंसी आटा के अनुसार, अकबरपुर इटौरा के हीरारानी गेस्टहाउस में मिशन शक्ति के तहत रविवार को जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानून की जानकारी दी गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी ने 105 समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशानुसार रविवार को मिशन शक्ति के तहत महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी रानी गुप्ता , महिला कल्याण टीम और चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने आटा के अकबरपुर इटौरा स्थित हीरारानी गेस्टहाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को संबोधित करते हुए महिला शक्ति मोबाइल प्रभारी रानी गुप्ता ने कहा कि महिलाएं व छात्राएं आत्मनिर्भर बने। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। इसके लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है। विषम परिस्थितियों में कोई भी महिला इन नंबरों पर डायल करके मदद ले सकती है। हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 सीएम हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिला चिकित्सा सेवा हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन पुलिस सहायता सेवा व 108 के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वाड टीम व हर थाने में स्थापित महिला हेल्प डेक्स व महिला चौकी के बारे में बताया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 105 समूह की महिलाओं को रानी गुप्ता ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ ममता स्वर्णकार , शशि सोमेंद्र समाजसेवी , चाइल्ड हेल्प लाइन परवीन यादव, कल्याण टीम जुली व संध्या, प्रियंका, निशा, अभिषेक आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed