फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women protested against the closure of illegal roads, altercation took place

Jalaun News: महिलाओं ने अवैध रास्तों को बंद करने का किया विरोध, नोकझोंक

Sun, 10 Nov 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 10 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women protested against the closure of illegal roads, altercation took place
कोंच। कोंच ब्लॉक परिसर स्थित ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना के बाद ब्लॉक परिसर की सुरक्षा को लेकर ब्लॉक प्रशासन सक्रिय हो गया है। अवैध रास्तों बंद करने व सरकारी आवासों में अवैध रूप से रह रहे कुछ लोगों से आवास खाली कराए जाने की मुहिम शुरू हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक प्रशासन ने दो अवैध रास्तों को बंद कराने की कोशिश की। जिसमें एक तो बंद कर भी दिया था जिसे कुछ महिलाओं ने गिरा दिया। दूसरा रास्ता वहां जुटी इलाके की तमाम महिलाओं ने बंद नहीं होने दिया और वहीं पर जमकर बैठ गई। सीओ अर्चना सिंह ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया।
विज्ञापन

बता दें कि छह नवंबर को कोंच ब्लॉक में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद शनिवार को ब्लॉक के अधिकारियों ने ब्लॉक परिसर के अवैध रास्तों को बंद कराना शुरु किया तो वहां महिलाएं ब्लॉक के अंदर स्थित मंदिर जाने वाले रास्ते को लेकर कुर्सियां डालकर बैठ गई। एक प्लॉट में दूसरे अवैध रास्ते में हाल ही में पुलिस की मौजूदगी में बनाई गई दीवार उस इलाके की महिलाओं ने गिरा दिया और नोकझोंक करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख सीओ अर्चना सिंह व प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने गिराई गई दीवार पर नाराजगी जताई व महिलाओं को फटकार लगाकर सरकारी कार्य में बाधा न डालने की हिदायत दी। उन्होंने अपने सामने ही पुनः निर्माण कार्य शुरू करा दिया। कैंपस में 40 साल पुराने बने गेट पर कुर्सियों डालकर बैठीं महिलाओं को सीओ ने बड़े अपनेपन के भाव से जब समझाया और दीवार बन जाने देने के लिए कहा तो महिलाओं ने सीओ से केवल मंदिर जाने के लिए रास्ता मांगा जिस पर सीओ ने बीडीओ के साथ वार्ता कर उसी के बगल में छोटा गेट लगाने का आश्वासन दिया। जिस पर महिलाएं खुश हो गईं।
आवास खाली कराने को दिए नोटिस
कोंच। ब्लॉक कैंपस के अंदर 18 सरकारी आवास बने हैं। जिनमें कुछ आवासों में बाहरी व कुछ में ब्लॉक के पुराने कर्मचारी कब्जा किए हैं। बीडीओ ने सरकारी आवासों को खाली कराने के लिए चार आवासों पर नोटिस चस्पा किए और चार कब्जाधारियों को नोटिस भेजे हैं। बीडीओ मानूलाल यादव ने बताया कि घटना के बाद अवैध रूप से सरकारी आवासों में रह रहे लगभग 8 लोगों को आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। जिनमें से दो लोगों ने आवास खाली भी कर दिए हैं। (संवाद)

अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच की मांग
कोंच। ग्राम प्रधान सतोह के प्रतिनिधि हरिकिशोर पटेल ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र सिंह को दिया। जिसमें आगजनी की उच्च स्तरीय जांच की मांग के साथ साथ ब्लॉक प्रमुख से जुड़े कतिपय लोगों पर तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में बताया कि उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि से वित्तीय वर्ष 2021 से लेकर 2024 तक कराए गए करीब तीस कामों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी, इन कामों में करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया था। ब्लॉक में तमाम अवैधानिक कार्यों की भी जांच की मांग की थी। जिस पर ब्लॉक प्रमुख से जुड़े कतिपय लोगों ने उन्हें फंसाने और जांचों से बचने के लिए ब्लॉक में अग्निकांड की पूरी कहानी रची। उन्होंने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed