फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman hanged herself to death

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Mon, 25 Nov 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself to death
जालौन। गृह कलह के चलते विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल सुनील सिंह का कहना है अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी महावीर शरण की पत्नी रंजना (29) की किसी बात पर पति से अनबन चल रही थी। जिसकी जानकारी होने पर रंजना का भाई राहुल व पिता सियाराम निवासी इंद्रानगर उरई उसे समझाने के लिए शनिवार रात उसके घर आए थे। रात में जब परिवार के सभी लोग सो गए। इसी दौरान देर रात रंजना ने अपने कमरे में लगे पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह जब परिजन महिला का शव फंदे पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी महिला के परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ कर शव को नीचे उतरवाया और शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी इस मामले को लेकर कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। उक्त संदर्भ में कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed