फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies in suspicious circumstances, accused of dowry death

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, accused of dowry death
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काशीपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसके भाई ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर भी दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गुरुवार की रात काशीपुरा निवासी नीरज देवी (40) पत्नी नरेंद्र बाबू अपने घर में सोई थीं। शुक्रवार की सुबह उनका शव कमरे में पड़ा मिला। नीरज के शव को देखते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह व पुलिस फोर्स ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, मायके से आए मृतका के भाई आकेंद्र साह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2006 में बहन नीरज की शादी की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। बीती 21 फरवरी को भी नीरज के साथ मारपीट की गई थी। जब उसे सूचना मिली तो उसने 22 फरवरी को नीरज को सीएचसी में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पहले उरई फिर झांसी रेफर कर दिया। झांसी में इलाज के दौरान 24 फरवरी को ससुराल के लोग जबरन उसे काशीपुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई का आरोप है कि 25 फरवरी की रात ससुराल के लोगों ने मिलकर उसकी बहन नीरज की हत्या कर दी। नीरज के दो पुत्रियां राधा (6) व राखी (3) हैं। प्रभारी कोतवाल आनंद सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed