फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies after falling from Pune Express

Jalaun News: पुणे एक्सप्रेस से गिरकर महिला की मौत

Thu, 26 Jun 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from Pune Express
उरई। पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे एक्सप्रेस से बुधवार को महिला के ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। आरपीएफ और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुणे से लखनऊ जाने वाली ट्रेन नंबर 12103 जब एट भुआ सेक्शन के सोमई हरदोई गूजर क्रॉसिंग नंबर 172 से दोपहर करीब डेढ़ बजे गुजर रही थी। एक महिला ट्रेन से गिर गई। महिला के पति ने रेलवे हेल्पलाइन पर की सूचना पर पहुंची। आरपीएफ के दरोगा डीपी सिंह ने बताया कि सरिता (50) पत्नी ओमप्रकाश निवासी योगीपुरम हरदोई रोड लखनऊ की रहने वाली थी। वह पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे एक्सप्रेस के कोच नंबर बी 3 सीट नंबर 33 पर बैठी थी। उनके पति ओमप्रकाश व बेटी के साथ थी। सरिता ने अपने परिवार के साथ झांसी में खाना खाया। इसके बाद वह अपनी-अपनी सीट पर लेट गए। जब ट्रेन भुआ स्टेशन से गुजर रही थी तभी उसके पति ने देखा कि वह बाथरूम करने गई थी लेकिन वापस नहीं आई। उन्होंने बाथरूम जाकर देखा तो सरिता वहां नहीं मिली। इस पर उन्होंने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना की तब तक ट्रेन उरई आ चुकी थी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ओमप्रकाश ने बताया कि उनका लड़का पुणे में नौकरी करता है। वह उससे मिलकर लखनऊ लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed