फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies after falling from bike

Jalaun News: बाइक से गिरकर महिला की मौत

Sat, 08 Jun 2024 03:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 08 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike
कुठौंद (जालौन)। जालौन-औरैया हाईवे पर शुक्रवार को अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे उसमें सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के डेरापुर के सनियापुर गांव निवासी रामा देवी (40) शुक्रवार को अपने भांजे ब्रजेश के साथ औरैया जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक थाना क्षेत्र के इटाहा कालपी के जालौन-औरैया हाईवे पर पहुंची तभी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और उसमें सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक को भी चोटें आई हैं। राहगीरों ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष कुठौंद केपी सरोज ने बताया कि महिला के परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed