फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman dies after falling from bike on highway

Jalaun News: संशोधित-हाईवे पर बाइक से गिरी महिला की मौत

Mon, 08 May 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 08 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from bike on highway
फोटो संख्या-55- महिला को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाते लोग।
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक से गिरी महिला की मौत
आटा। आटा कानपुर झांसी नेशनल हाईवे पर स्थित उसरगांव के पास रविवार को अपने ससुर के साथ बाइक से जा रही महिला बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

एट थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासी शिवानी (26) अपने ससुर विनोद चौधरी के साथ बाइक से मानखेड़ा गांव जा रही थी। उसके साथ में उसका एक साल का बेटा भी था। जैसे ही वह उसरगांव पहुंची तो अचानक हाईवे पर कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल होने पर हाईवे पर एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस से घायल शिवानी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed