फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Woman commits suicide, accuses in-laws of harassment

Jalaun News: महिला ने जान दी, ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप

Wed, 27 May 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide, accuses in-laws of harassment
फोटो - 03 मृतका प्रियंका की फाइल फोटो।
कुठौंद। मायके में रह रही महिला ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन का कहना है कि ससुरालीजन उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव निवासी श्याम बिहारी दोहरे की पुत्री प्रियंका (35) की शादी वर्ष 2017 में मध्यप्रदेश के भिंड निवासी सुनील कुमार से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। बताया कि इसी के चलते वह तीन वर्ष पहले अपने दोनों बेटों के साथ मायके आ गई थी। परिजन का आरोप है कि कई बार प्रियंका ससुराल पहुंची और घर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन ससुरालियों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

बताया कि वह दोनों बच्चों के साथ उरई में रहती थी। एक माह पहले ही बच्चों की स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर आई थी। महिला की मौत से मां पुष्पा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद का कहना है कि जांच की जा रही है। अगर तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed