फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Will form on either side of the main market street gutter

मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर बनेगी नाली

Wed, 20 Jul 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 20 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Will form on either side of the main market street gutter
कालपी में विकास कार्यों के संबंध में जानकारी लेतेे अपर आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला
झांसी मंडल अपर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कालपी द्वारा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने सड़कों, नालोेें की सफाई, प्रकाश व्यवस्था चाक चौबंद बनाए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर आयुक्त करीब 1 बजे नगर पालिका परिषद पहुंचे, उन्हाेंने सबसे पहले पालिका कैंपस की साफ
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था को बड़ी बारीकी से देखा। इस दौरान उन्होंने सीसी कैमरे पालिका कैंपस के बाहर लगाए जाने के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए। नाले, नालियों की सफाई, कर्मचारियों की ड्यूटी, कर वसूली, रजिस्टर, प्रकाश व्यवस्था से संबंधित अभिलेख, सड़कों के निर्माण की टेंडर व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान पिछले एक वर्ष से चल रहे सर्वे
विज्ञापन


को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मुख्य बाजार टरननगंज की सड़क के दोनों ओर पक्की नाली बनाए जाने निर्देश दिए ताकि जलभराव की समस्या का निराकरण हो सके। अपर आयुक्त ने नगर पालिका अधिकारियों व मौजूद सभासदों राजेश द्विवेदी, संतोष आदि से पूछा कि नगर मेें कितने पार्क हैं, क्या उनका सुंदरीकरण कराया जा रहा है। बताया गया कि नगर में कोई पार्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वार्डों का भी किया निरीक्षण
अपर आयुक्त ने नगर पालिका अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद नगर के वार्डों का भी निरीक्षण किया। कागजीपुरा मोहल्ला स्थित नाले की साफ सफाई देखी और कहा कि सिल्ट जो नालों केे ऊपर बह रही है, उसे तत्काल हटाया जाए। नाले के नीचे की जमीन को पक्का कराया जाए। आयुक्त ने कागजीपुरा मोहल्ले में बनी एक सड़क  की गुणवत्ता परखी। जिन

लोगों ने अपने चबूतरे सड़क तक बढ़ा लिए थे, उन्हें देखकर वे भड़क उठे। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अवैध निर्माण कर्यों को ध्वस्त कर दिया जाए। इस दौरान भाजपा


कार्यकर्ता दिनेश चौधरी,योगेश द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, अरविंद बघेल, सुरजीत संह आदि ने अभिलेखों मेें हेरफेर कर नगर पालिका कर्मियों द्वारा गलत मतदाता सूची को ठीक कराए जाने को लेकर आयुक्त को ज्ञापन दिया।  इस मौके पर एसडीएम जलराजन चौधरी, ईओ वीडी सिंह, जेई तोताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed