फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wild animals entered animal enclosure, killed 8 goats, injured 7

Jalaun News: पशु बाड़े में घुसे जंगली जानवर, मार डाली 8 बकरियां, 7 घायल

Sat, 08 Apr 2023 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Wild animals entered animal enclosure, killed 8 goats, injured 7
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद। कस्बा डकोर में शुक्रवार की देर रात किसान के पशुबाड़े में बंधी बकरियों पर जंगली जानवरों के झुंड ने हमला कर दिया। इसमें आठ बकरियां मर गई। सात बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी ने घायल बकरियों का उपचार किया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
कस्बा डकोर के बाहरी हिस्से में किसान रामखिलौने का रिहायशी घर के साथ पशुबाड़ा है। रामखिलौने ने बताया कि वह पत्नी और बेटे अमित के साथ शुक्रवार की रात भूसा भरने खेतों में गए थे। तभी रात साढ़े बारह बजे जंगली जानवरों के झुंड ने पशुबाड़े में बंधी बकरियों पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

बकरियों के चिल्लाने की आवाज पर पड़ोसी पहुंचे और जानवरों को खदेड़ कर भगाया। तब तक जंगली जानवरों ने आठ बकरियां मार डालीं, सात बकरियों को बुरी तरह घायल कर दिया। शनिवार की सुबह पशु चिकित्सक ने घायल बकरियों का उपचार किया। लेखपाल पुष्पेंद्र द्वारा क्षति का आंकलन किया गया है। पशु स्वामी रामखिलौने का कहना है कि एक बकरी कीमत करीब 8 से 9 हजार रुपये तक है। बाड़े में उनकी कुल 35 बकरियां बंधी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed