फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Wife sent for random investigation, quarantine husband absconding

पत्नी को रेंडम जांच के लिए भेजा, क्वारंटीन पति फरार

Thu, 14 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Wife sent for random investigation, quarantine husband absconding
ग्रामीणों को जानकारी देते तहसीलदार - फोटो : ORAI
कदौरा। कस्बे के क्वारंटीन सेंटर में 13 मई से रह रहे नोएडा से आए एक परिवार की महिला में जांच के दौरान बुखार की शिकायत मिली, जिस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने महिलाओं को सरकारी एंबुलेंस से रेंडम जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जिसके विरोध में महिला के पति ने न सिर्फ सेंटर में हंगामा काटा, बल्कि मौका पाकर वह सेंटर की दीवार फांद कर भाग गया। सूचना पाकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पालिका ईओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बता दें कि 13 मई को नोएडा से लौटे परिवार को वार्ड निगरानी समिति के सदस्यों की सूचना पर स्व. गफूर खान महाविद्यालय में बने सेंटर में क्वारंटीन किया गया था। गुरुवार को क्वारंटीन सेंटर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परीक्षण किया तो महिला को बुखार था। इसलिए टीम ने जांच के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिससे नाराज महिला के पति ने सेंटर पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने युवक से बातचीत कर शांत कराया। लेकिन उनके जाते ही वह मौका पाकर क्वारंटीन सेंटर की दीवार फांद कर भाग गया।
विज्ञापन

युवक के भागने की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दोबारा पहुंचे नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह व एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने सेंटर पर युवक के बच्चों से बात की। वहीं युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है । नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला की जांच हो गई है। इसके साथ ही युवक की तलाशी की जा रही है। उसके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज करवाने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाह कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी सहित पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने मजदूरों को कराया भोजन
कदौरा। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बवीना में ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय के नेतृत्व में हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाईवे पर पैदल व सवारी वाहनों से जा रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन कराकर बच्चो के लिए दूध की व्यवस्था की गई। इलाहाबाद के राजू व गोरखपुर की सुनीता ने बताया कि हम लोग राजस्थान के जयपुर से ट्रक भाड़े में कर अपने घरों को जा रहे हैं और भूख प्यास की वजह से हम लोगों का बुरा हाल है। यहां पर भोजन पानी मिल गया है जिससे काफी राहत मिली। इस मौके पर अभिषेक गुप्ता, रामसेक, लल्ला विश्वकर्मा, राममोहन, नवल किशोर, रविंद, सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed