{"_id":"680e7a367579a7cd3302b6a4","slug":"when-the-soldier-refused-to-take-her-along-the-wife-committed-suicide-orai-news-c-224-1-ori1001-128549-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सिपाही ने साथ ले जाने से किया मना तो पत्नी ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सिपाही ने साथ ले जाने से किया मना तो पत्नी ने दी जान
Mon, 28 Apr 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
जालौन। छुट्टी पर आए सिपाही से पत्नी ने साथ ले चलने के लिए कहा तो उनमें विवाद हो गया। गुस्से में महिला ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति डीआईजी कार्यालय ग्रेटर नोएडा में तैनात है, जो तीन दिन पहले ही घर आया था। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
नगर में चुर्खी रोड स्थित श्रीराधे कॉलोनी निवासी रघुनंदन डीआईजी कार्यालय ग्रेटर नोएडा में सिपाही के पद पर तैनात हैं। तीन दिन पहले ही वह घर आए थे। शनिवार रात पत्नी रिंकी (21) ने उससे साथ ले चलने के लिए कहा पर रघुनंदन ने उसे ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। झगड़े के बाद रिंकी कमरे में चली गई और अंदर से बंद कर लिया।
सुबह जब रिंकी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने झांककर देखा, रिंकी का शव फंदे पर लटक रहा था। इसके बाद पति ने इसकी सूचना ससुराल व पुलिस को दी। रिंकी के पिता व चाचा वीर सिंह मौके पर पहुंचे। उधर, जानकारी मिलते ही कोतवाल अजीत सिंह, चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और महिला के शव को फंदे से उतरवाकर विधिक कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन
महोबा जिले के महुआ बांध निवासी पिता कोमल सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 अप्रैल 2024 को उसने अपनी बेटी की शादी रघुनंदन से की थी। उन्होंने 11 लाख रुपये नकद व दान दहेज देकर उसकी धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करते थे। बेटी से फोन पर बात भी नहीं करने देते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोगों ने बेटी को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव को फंदे पर लटका दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति रघुनंदन ससुर विजय पाल, सास किरण व देवर रामजी व मौसा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।