फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   When the meter was changed after getting a bill of Rs 30000, the bill came to Rs 30000

Jalaun News: तीन हजार रुपये बिल आने पर बदलवाया मीटर तो 30 हजार का आ गया बिल

Tue, 22 Jul 2025 02:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
When the meter was changed after getting a bill of Rs 30000, the bill came to Rs 30000
उरई। मीटर जंप किया तो बिल एक हजार से तीन हजार के करीब आने लगा। इसके बाद मीटर को बदलवा दिया गया तो पहले महीने का बिल 16 हजार आया, फिर दूसरे महीने का बिल 30 हजार रुपये हो गया। सोमवार को जब उपभोक्ता शिकायत करने पहुंचा तो अधिकारी भी सन्न रह गए। इसके बाद रीडिंग की जानकारी ली गई तो रीडिंग में गड़बड़ी निकली। जल्द समाधान का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

शहर के जालौन रोड निवासी पुष्पेंद्र मेगा कैंप में पहुंचे और उन्होंने बताया कि उनके घर का एक किलोवाट का कनेक्शन उनके पिता राधेश्याम के नाम पर है। दो महीने पहले रीडिंग की गड़बड़ी के चलते मीटर को बदलवा दिया। पुराने मीटर में तीन हजार से अधिक का बिल आया था। जैसे ही नया मीटर लगवाया, पहले महीने का बिल 16 हजार रुपये आ गया। अब दूसरे महीने का बिल 30 हजार रुपये हो गया। बताया कि एक महीने से परेशान हैं। तीन हजार से सीधे 30 हजार रुपये बिल आने लगा, जबकि मीटर को भी बदलवा दिया गया। कैंप में मयंक बाबू ने रीडिंग की जांच की तो उसमें गड़बड़ी निकली। शिकायत दर्ज कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। कुल 51 शिकायतें आईं और कुल 7.10 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। कालपी रोड के बिजली घर में एसडीओ ऋषभ राजपूत, जेई गौरव, एसडीओ गौरव गुप्ता, टीजी-2 शफीक अहमद, गौरव पटेल, रवि, उदय प्रताप, शानू, आमिर मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, कालपी में 70 से अधिक बड़े बकायेदारों के विद्युत संयोजन काट दिए गए। 3.50 लाख रुपये राजस्व की वसूली हुई। एसडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि कैंप में उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज यहां लगाए जाएंगे मेगा कैंप
अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि सोमवार को जिले भर में 324 शिकायतें आईं और 30 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। वहीं आज मंगलवार 22 जुलाई को घंटाघर (उरई टाउन–प्रथम), उपखंड कार्यालय उरई टाउन–द्वितीय, कोटरा (पंचायत भवन), देवगांव (कोंच), धनोराकलां (सभागार के पास), सिरसाकलार (थाने के पास), विद्युत उपकेंद्र जगम्मनपुर, उपखंड कार्यालय कालपी और विद्युत उपकेंद्र बबीना (कदौरा) में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed