{"_id":"660ef83050c9c118ae0926b4","slug":"wheat-will-be-purchased-after-farmer-and-crop-verification-orai-news-c-224-1-ka11004-113050-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किसान व फसल सत्यापन के बाद होगी गेंहू की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किसान व फसल सत्यापन के बाद होगी गेंहू की खरीद
Fri, 05 Apr 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 05 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
जालौन। नवीन गल्ला मंडी में सरकारी गेंहू खरीद केंद्रों पर गेंहू की खरीद शुरू हो चुकी है। अब तक 18 क्रय केंद्रों पर लगभग 1200 क्विंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है। नवीन गल्ला मंडी में किसानों से एमएसपी दर गेंहू खरीदने के लिए 18 सरकारी क्रय केंद्रों को बीती एक मार्च से खोला गया है। एक मार्च से खुले सरकारी क्रय केंद्र पर बीते माह खरीद शुरू नहीं हो सकी थी। लेकिन इस माह की शुरूआत के साथ ही क्रय केंद्रों पर गेंहू की खरीद शुरू हो चुकी है।
एफसीएस केंद्र के जालौन प्रभारी अवनींद्र कुमार ने बताया कि मार्च माह में गेंहू की कटाई शुरू नहीं हुई थी। इसलिए किसान भी केंद्रों पर नहीं पहुंचे। लेकिन अब कटाई शुरू होने साथ ही किसान भी केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। केंद्रों पर बारदाना एवं किसानों की सुविधाओं के लिए आवश्यक चीजें उपलब्ध हैं। पंजीकरण कराने के बाद किसान और फसल का सत्यापन कराया जाता है। जिसके बाद किसानों से गेंहू की खरीद की जाती है।
कुठौंद प्रभारी मंजीत कुमार ने बताया कि अब तक क्रय केंद्रों पर लगभग 1200 क्विंटल गेंहू की खरीद हो चुकी है। किसान लगातार अपनी फसल बेचने के लिए आ रहे हैं। किसानों की सुविधा के लिए उन्होंने कहा कि पंजीकरण कराकर केंद्र पर अपनी फसल लेकर आएं। उनकी फसल की तुरंत खरीद की जाएगी। उधर, दलहन व तिलहन की फसल के लिए खोले गए जेफेड के केंद्र प्रभारी अनूप पटेल ने बताया कि उनके केंद्र पर चार दिनों में साढ़ 12 क्विंटल मसूर और 11 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।