फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weekly cops get off , learn yoga

पुलिस वालों को मिलेगा वीकली आफ, सीखेंगे योग

Fri, 17 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Fri, 17 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Weekly cops get off , learn yoga
योगा - फोटो : getty images
उरई जालौन। लगातार 18-18 घंटे काम, अपराध का बढ़ता ग्राफ और दौड़भाग। ये कुछ ऐसी चीजेें हैं जो पुलिस कर्मचारियों के लिए मानसिक तनाव और अवसाद का कारण बन रही हैं। इसे देखते हुए जिले के पुलिस कप्तान अशोक तिवारी ने अब एक नई कार्ययोजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत ना केवल पुलिस कर्मचारियों को योगा का प्रशिक्षण और इसके सत्रों में शामिल करने बल्कि वीकली आफ देने की कार्ययोजना पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

  
अमर उजाला से खास बातचीत में पुलिस कप्तान अशोक तिवारी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव बना रहता है। इससे वे मानसिक तनाव का शिकार बन रहे हैं। यही नहीं, इससे उनके काम पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इसके चलते प्रदेश सरकार भी अब इन कर्मचारियों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के संचालन पर विचार कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में उन्होंने जल्द ही प्रदेश सरकार को जिले में पुलिस कर्मियों के लिए वीकली आफ योजना को अमली जामा पहनाने की कार्ययोजना बनाना शुरू कर दिया है जिसे प्रदेश सरकार की अनुमति के बाद लागू कर दिया जाएगा। इसके तहत हर पुलिस कर्मचारी को सप्ताह में कम से कम एक दिन छुट्टी देने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुर सिखाने के लिए योग आदि के सत्रों में भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे ना केवल पुलिस कर्मचारियों पर दबाव कम होगा बल्कि उनकी कार्यशैली में भी बदलाव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed