फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weekly bonds from banks increased congestion

साप्ताहिक बंदी होने से बैंकों में बढ़ी भीड़

Wed, 16 Nov 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 16 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Weekly bonds from banks increased congestion
पीएनबी के बाहर लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला
करेंसी एक्सचेंज और भुगतान को लेकर बुधवार को रोज की अपेक्षा भीड़ ज्यादा रही। बुधवार को कोंच में साप्ताहिक बंदी होने से दुकानदारों का मजमा बैंक शाखाओं के बाहर ज्यादा रहा। भारी दबाव को देखते हुए कई बैंकों ने नोट बदलने से हाथ खींच लिए और केवल अपने खाताधारकों से ही लेन देन में दिलचस्पी दिखाई। भुगतान भी बहुत छोटे, मसलन हजार दो हजार
विज्ञापन


तक के किए गए। बैंकों कर्मियों ने बताया कि उनके पास करेंसी न होने के चलते भुगतान को छोटा करना पड़ रहा है। बैंक सूत्रों की माने तो यह किल्लत दो चार दिन की ही है। बीस नवंबर के बाद पर्याप्त करेंसी उपलब्ध होने की उम्मीद है। साप्ताहिक बंदी का दिन होने से रोज की अपेक्षा बैंकों के बाहर भारी भीड़ देखी गई। लोगों की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ती दिखीं
विज्ञापन


क्योंकि स्टेट बैंक के अलावा अन्य बैंक शाखाओं ने करेंसी एक्सचेंज करने से मना कर दिया। केवल अपने खाताधारकों को ही लेन देन की सहूलियत दी। इलाहाबाद बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएनबी, एक्सिस बैंक समेत अन्य बैंकों ने नोट बदलने की प्रक्रिया बंद कर दी और अपने खाताधारकों को ही केवल लेन देन यानी जमा और निकासी की सुविधा दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed