फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Weather changed due to storm and rain, mercury dropped by more than five degrees.

Jalaun News: आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज, पांच डिग्री से ज्यादा लुढ़का पारा

Sat, 30 May 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to storm and rain, mercury dropped by more than five degrees.
उरई। कई दिनों से भीषण गर्मी, झुलसाती धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल लोगों को बृहस्पतिवार देर रात आए आंधी-तूफान और हल्की बारिश के बाद बड़ी राहत मिली। मौसम में अचानक आए बदलाव से जिले का तापमान एक ही दिन में पांच डिग्री से ज्यादा नीचे आ गया। शुक्रवार सुबह से ही मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहा और तेज धूप का असर भी कम दिखाई दिया। ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से नौतपा के दौरान जिले में पारा लगातार 46 डिग्री के आसपास हुआ था। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे थे। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं देर रात तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 40.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यानी एक दिन में तापमान में करीब 5.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। बृहस्पतिवार को जहां रात का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय मौसम सुहावना बना रहा और हवा में ठंडक महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही पहले के मुकाबले अधिक दिखाई दी। मौसम में बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिला। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को रात में राहत भरी नींद मिली। बिजली कटौती के बावजूद लोगों ने उमस कम होने से कुछ राहत महसूस की।



मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी ने बताया कि फिलहाल मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। शुक्रवार को भी जिले में कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। यदि बादल और हवाओं का असर बना रहा तो तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।


मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed