{"_id":"62701dab181add35397cd598","slug":"water-tanker-reached-khutmili-village-orai-news-knp6945874154","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटमिली गांव में पहुंचा पानी का टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटमिली गांव में पहुंचा पानी का टैंकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। खुटमिली गांव के ग्रामीण पानी की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने गांव में पानी का टैंकर भेजा है।
खुटमिली गांव में 24 में 20 हैंडपंप खराब है। सिर्फ चार हैंडपंप ही पानी दे रहे हैं। उसमें भी सुबह शाम भीड़ रहती है। जिसके चलते ग्रामीणों को पानी भरने के लिए दूरदराज के इलाके में जाना पड़ता है। पानी की किल्लत की खबर को अमर उजाला ने एक मई के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसके अगले दिन अधिकारियों ने शाम को पानी का टैंकर गांव भेजा। गांव के कामेंद्र सिंह, अमित तिवारी, पंकज सिंह का कहना है कि वाटर लेवल कम होने के कारण हैंडपंप पानी नहीं देते हैं। टैंकर ही सहारा हैं। उन्होंने पानी की टंकी के निर्माण की मांग की है। ग्राम प्रधान जयराम ने कहा कि पानी टंकी के लिए उन्होंने प्रस्ताव भेजा है। ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण ने बताया कि अभी एक टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
कालपी। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गल्ला मंडी में किसान नेता सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों ने समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन
संगठन के तहसील अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा संगठन के माध्यम से किसानों की समस्याएं उठाईं। नायब तहसीलदार राजेश कुमार पाल को दिए ज्ञापन में बताया कि किसानों ने जायद की फसल में सब्जी तथा मूंग की बुवाई की है लेकिन पानी न मिलने के कारण फसलें सूख रहीं है उन्होंने लगातार 15 घंटे बिजली सप्लाई करने की मांग की। तालाब पोखरों को पानी से भरा जाए ताकि जानवरों को पानी उपलब्ध हो सके। ग्रामों में खेतों की सिंचाई के लिए मनरेगा के तहत कराई जाए। खराब पड़े राजकीय नलकूपों को सुधारा जाए। जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत कराई जाए।
इस दौरान जयदेव सिंह, सुरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, देवनारायण सिंह, जयराम कुशवाहा, बाबूराम, वीरसिंह, अशोक तिवारी, राजेंद्र पाल, सहदेव आदि मौजूद रहे।