फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,police,co,boy,goat

बकरियां चराने गया किशोर नहाते समय नहर में डूबा, तलाश जारी

Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
water,police,co,boy,goat
कोंच। बकरियां चराने गए तीन किशोर रविवार को नहर में नहाने लगे। इसी दौरान एक किशोर पानी में डूब गया। उसे डूबता देख साथियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया पर असफल रहे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर परिजन, ग्रामीण व पुलिस तहसीलदार के साथ नहर पर पहुंच गए और डूबे किशोर की तलाश में जुटे रहे। खबर लिखे जाने तक किशोर का कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी लालता प्रसाद का 15 वर्षीय नाती राजेश चचेरे भाई संजय व दोस्त अशोक के साथ बकरियां चराने गया था। इसी दौरान महंतनगर व परैथा के बीच स्थित नहर पुल के पास तीनों लोग नहर में नहाने लगे। तभी राजेश ने पुल से नहर में छलांग लगा दी। पानी के तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में डूब गया। उक्त लोगों ने घर पहुंचकर उसके डूबने की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस व तहसीलदार प्रेमनारायण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किशोर की तलाश शुरू कर गोताखोरों को भी बुलवाया है। वहीं परिजन भी नहर किनारे उसके मिलने की आस में बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed