फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,palika,eo,ADM,rupees

एमआरएफ सेंटर का काम जल्द पूरा करने के निर्देश

Sun, 05 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
water,palika,eo,ADM,rupees
उरई। अपर जिलाधिकारी पूनम निगम ने रविवार को रामकुंड के पीछे बनने वाले एमआरएफ सेंटर (मैटेरीरियल रिकवरी फैसेलिटी सेंटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ विमलापित को निर्देशित किया कि एमआरएफ सेंटर का अधूरा काम जल्द पूरा कराएं। एडीएम ने इसके अलावा जालौन रोड पर भूमि एमआरएफ सेंटर के लिए चयनित भूमि को देखा और इस पर भी काम करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद एडीएम फैक्ट्री एरिया में कचरा निस्तारण के लिए साइंटिफिक लैंड का भी निरीक्षण किया। ईओ ने बताया कि कचरा निस्तारण के लिए वैज्ञानिक तरीके से काम किया जाएगा। ईओ ने बताया कि मंगराया में तीन करोड़ रुपये की लागत से कचरा कंपोस्ट प्लांट बनेगा। जिससे कचरा का प्रबंधन होगा। यह काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी जल निगम की संस्था सीएनडीएफ को दी गई है। एडीएम ने नगर पालिका द्वारा संचालित कान्हा गोशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पालिका के कर निरीक्षक गणेश प्रसाद मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed