फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   water,mla,DM,pipe line,jhansi mirjapur national higway

अगस्त तक वाटर ट्रीटमेंट योजना हो जाएगी पूरी : स्वतंत्र देव

Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
water,mla,DM,pipe line,jhansi mirjapur national higway
सलाह घाट पर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : ORAI
एट। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को कस्बे के सलाघाट पर बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन ने जल शक्ति मंत्री को बताया कि इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से 217 गांवों को पानी मिलेगा। 492 किलोमीटर पाइप लाइन बिछनी है। अभी तक 175 किलोमीटर तक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि काम तेज गति से चल रहा है मगर पाइप की सप्लाई ना हो पाने के कारण काम अधूरा है। यह सुनते ही जल शक्ति मंत्री ने पाइप सप्लाई करने वाली कंपनी को जल्द से जल्द पूरी आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान जल शक्ति मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड में उनका सपना है कि जून माह तक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम पूरा हो जाए। मगर कुछ तकनीकी कारण के कारण जुलाई-अगस्त तक यह काम पूरा हो पाएगा। यह योजना जुलाई-अगस्त तक पूरी हो जाएगी। इससे जिले के कई गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले वह झांसी के गुरसरांय, एरच होते हुए जालौन के सलाघाट पहुंचे कैबिनेट मंत्री ने बेतवा नदी किनारे बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बनाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इससे बुंदेलखंड में हर घर जल नल योजना के तहत जल्द पानी मिलने लगेगा। बुंदेलखंड में गर्मी के मौसम में पानी की कमी न रह सके। इसके लिए सभी तालाबों को भरा जाए। ताकि मवेशियों को समय से पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed