फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water crisis deepens in Kotra due to power cut

Jalaun News: बिजली कटौती से कोटरा में गहराया जलसंकट

Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Kotra due to power cut
कोटरा। भीषण गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती से कस्बे के लोग बेहाल हैं। बिजली कटौती से पानी का संकट हो गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नारेघाट, मुगलाना घाट, नरसिंह जी, मुजफ्फरनगर, मंडी बाजार नरसिंहपुरा में इन दिनों पानी का संकट है। हालात यह है कि इन मोहल्लों में जल संस्थान की ओर से पानी की आपूर्ति केवल आधा घंटा ही होती है। इससे लोगों के घरों में एक या दो बाल्टी पानी ही पहुंच पाता है। दूरदराज के मोहल्लों के घरों में पानी ही नहीं पहुंचता। पानी के लिए लोगों ने अपने घरों के दरवाजे पर गहरे गड्ढे खोद रखे हैं। इसके बाद भी लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
नगर पंचायत के टैंकर से कस्बे के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई की जा रही है। यह व्यवस्था ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। जल संस्थान का टैंकर पहुंचते ही लोग पानी के लिए टूट पड़ते हैं। 10 से 15 मिनट में ही टैंकर खाली हो जाता है। मुहल्ला नारेघाट निवासी राजेंद्र ने बताया कि जल संस्थान की पाइप लाइनों से पानी नहीं आता है।
विज्ञापन

नई पाइपलाइन डालने का काम छह माह से अधूरा है। लोग पानी पीने के लिए परेशान हैं। जल संस्थान का टैंकर एक-दो दिन में पानी लेकर आता है। टैंकर आते ही पानी लेने की होड़ मच जाती है। मजबूरन यहां के लोग नदी बेतवा का पानी पीने के लिए मजबूर हैं। मोहल्ला नरसिंहपुरा निवासी राजकुमार ने बताया कि भीषण गर्मी में यहां के लोग पीने के पानी की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की अघोषित कटौती के चलते बिजली कई-कई दिनों तक नहीं आती है। इससे मोहल्ला के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं मिल पाती है। इससे लोगों को बिजली के साथ-साथ पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed