{"_id":"654a851aae3d2d2b460a7294","slug":"warning-to-four-cdpos-on-poor-feeding-of-nutrition-tracking-orai-news-c-224-1-ori1001-6591-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पोषण ट्रैकिंग की खराब फीडिंग पर चार सीडीपीओ को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पोषण ट्रैकिंग की खराब फीडिंग पर चार सीडीपीओ को चेतावनी
Wed, 08 Nov 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिला पोषण समिति व आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुुई। पोषण ट्रैकिंग की फीडिंग खराब होने पर डीएम ने चार सीडीपीओ को चेतावनी दी है।
डीएम राजेश कुमार पांडेय ने बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी कोंच, माधौगढ़, जालौन और नदीगांव की फीडिंग प्रगति खराब होने पर चेतावनी दी। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमानुसार खुलने चाहिए और केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार, वजन, टीकाकरण एवं लाभार्थी पंजिकाएं वास्तविक भरी होनी चाहिए। सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी वर्कर केंद्रों के सभी बच्चों के वजन की निगरानी तथा घरों का भ्रमण नियमित रूप से किए जाए। माह के अंत तक शत-प्रतिशत फीडिंग पोषण ट्रैकर पर पूर्ण कराई जाए। तीव्र अतिकुपोषित (सैम) श्रेणी के बच्चों की काउंसलिंग कर चिकित्सक के परामर्शानुसार एनआरसी में भर्ती कराया जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने हाॅट कुक्ड मील योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी।
बैठक में सीडीओ भीमजी उपाध्याय, पीडी शिवकांत द्विवेदी, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा एके दीक्षित, बीएसए चंद्रप्रकाश, डीआईओएस राजकुमार पंडित, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, रमाकांत दोहरे, विपिन शुक्ला, आदर्श तिवारी, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।