फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   wardboy kille in road accident

वार्ड व्बाय की स्कूटी में वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 14 Feb 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
wardboy kille in road accident
मुहम्मदाबाद। ड्यूटी कर रात में घर लौट रहे स्कूटी सवार वार्ड ब्वाय को मुहम्मदाबाद मजार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। लहूलुहान वार्ड ब्वाय से फोन नंबर पूछकर राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी राघवेंद्र (28) मेडिकल कॉलेज में संविदा पर वार्ड ब्वाय था। रविवार रात वह ड्यूटी कर स्कूटी से गांव लौट रहा था। मुहम्मदाबाद गांव मजार के पास एक तेज रफ्तार वाहन स्कूटी में टक्कर मारते हुए निकल गया। हेलमेट न लगाने की वजह से सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की मदद
विज्ञापन

से परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राघवेंद्र का एक वर्ष पहले इसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में हाथ टूट गया था। दस माह पहले उसकी शादी रेनू से हुई थी। यह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी मौत से पिता रामहेत, मां रामश्री सहित परिजन बेहाल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed