फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers scramble with electricity team to check

चेकिंग करने गई बिजली टीम से ग्रामीणों ने की हाथापाई

Fri, 20 Mar 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers scramble with electricity team to check
एट। कस्बे के ग्राम शाहपुरा में चेकिंग करने गई बिजली की टीम के साथ एक उपभोक्ता ने अभद्रता कर दी। मामला वाद विवाद से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गया। विवाद बढ़ता देख टीम के कर्मियों ने मामले की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची टीम आरोपी को पकड़ का थाने ले आई। पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम शाहपुरा में विद्युत विभाग की ओर से बकाया विद्युत बिल की वसूली के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही थी, जैसे ही टीम हरि सिंह पुत्र शिवप्रसाद सिंह के घर पहुंची और चेकिंग की। जेई जितेंद्र का आरोप है कि हरि सिंह कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहा था। टीम ने कार्रवाई की तो हरि सिंह ने अपना आपा खोते हुए टीम से अभद्रता की।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान उसने जेई जितेंद्र व एसडीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह के साथ हाथापाई की और ग्रामीणों के साथ हमलावर होकर टीम को मौके से भगा दिया। मामले की सूचना पर 112 की टीम ने आरोपी को पकड़कर एट पुलिस के हवाले कर दिया वहीं जे ई जितेंद्र कुमार ने थाने में लिखित शिकायत देते हुए विद्युत चोरी एवं हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं एट थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी का कहना है कि मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed