फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers enraged by police negligence, blockade on canal bridge, chaos for three hours

Jalaun News: पुलिस की लापरवाही से भड़के ग्रामीण, नहर पुल पर जाम, तीन घंटे अफरातफरी

Fri, 13 Feb 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Villagers enraged by police negligence, blockade on canal bridge, chaos for three hours
फोटो-10 दुकानों पर भूख मिटाने पहुंचे जाम में फंसे यात्री। संवाद
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हैरी में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस की लापरवाही से ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। नहर में गिरे वृद्ध की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने ही शव नहर में बहता हुआ निकल गया।ग्रामीणों की बार-बार की गुहार के बावजूद पुलिस ने शव निकलवाने का प्रयास नहीं किया। इससे नाराज ग्रामीणों ने नहर पुल पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे तक पुल पर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

गांव निवासी हरदयाल (55) सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से निकले थे। बताया गया कि पुल की पैराफिट पर बैठते समय संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। यूपी-112 और नदीगांव पुलिस भी पहुंची, लेकिन तभी नहर में एक शव बहता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव रोकने और बाहर निकलवाने की मांग की। इस पर पुलिस की निष्क्रियता से शव बहता चला गया। ग्रामीण उग्र हो गए और पुल पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

स्थिति तब और बिगड़ गई जब आक्रोशित महिलाओं ने पैदल यात्रियों तक को गुजरने नहीं दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल जाने वाले शिक्षक, बैंक कर्मचारी, खेतों की ओर जा रहे मजदूर और मरीज घंटों जाम में फंसे रहे। कई बार समझाने के बावजूद ग्रामीण नहीं माने। महिलाएं हाथों में डंडे लेकर डटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसडीएम वीरेंद्र कुमार गुप्ता, सीओ परमेश्वर प्रसाद और कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह ने हालात संभालने की कोशिश की। वहीं ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक बहते शव को बाहर नहीं निकाला जाएगा और नहर में गिरे वृद्ध की तलाश शुरू नहीं होगी, जाम नहीं खुलेगा। गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। सीओ के निर्देश पर अज्ञात शव को सिकरी बुजुर्ग के पास से बाहर निकलवाया गया। एसडीएम द्वारा मुआवजे और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। समाचार लिखे जाने तक हरदयाल का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस व एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी थीं।
इनसेट

महिलाएं हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीं- निकल जाने दो, बच्चे भूखे हैं

कोंच। नहर पुल पर लगे जाम ने मानवीय संवेदनाओं को भी झकझोर दिया। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई लोग घंटों तक भूख-प्यास से परेशान रहे। इसी दौरान एक मार्मिक दृश्य सामने आया।

महोबा से मुहाना जा रहीं कुछ महिलाएं छोटे बच्चों के साथ बस में सवार थीं। जाम के कारण बस फंस गई और बच्चे भूख से रोने लगे। महिलाओं ने दूसरी ओर रिश्तेदारों को फोन कर वाहन बुलवाया। जब वे बच्चे गोद में लेकर पैदल जाम पार करने लगीं तो जाम लगाए महिलाओं ने उन्हें रोक दिया। यात्री महिलाएं हाथ जोड़कर विनती करती रहीं- निकल जाने दो, हमारे बच्चे भूखे हैं, उधर गाड़ी खड़ी है। आक्रोशित महिलाओं ने उन्हें जाने नहीं दिया। अंततः उन्हें भी जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।

इनसेट
जाम में फंसे लोगों से आसपास की दुकानों की बढ़ी बिक्री

सुबह तीन घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसे लोगों को भूख लगने लगी। मजबूरी में लोगों ने आसपास की दुकानों का रुख किया। समोसा और सब्जी बेचने वालों की दुकानों पर भीड़ लग गई। दुकानदारों के अनुसार कुछ ही घंटों में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बिक्री हुई।

समथर से लापता युवक की नहर में मिली लाश
परिजनों ने की शिनाख्त, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। कन्हैरी नहर में बहता मिला अज्ञात शव समथर से लापता युवक का निकला। परिजनों ने पहचान समथर निवासी अफसर (30) के रूप में की है। वह कई दिन से लापता था।

बताया गया कि अफसर आठ जनवरी को दोस्तों के साथ पार्टी में गया था, जिसके बाद घर नहीं लौटा। तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने 9 जनवरी को समथर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वह मूल रूप से कोंच का निवासी था और कुछ वर्षों से मामा के यहां समथर में रह रहा था। बृहस्पतिवार को कन्हैरी नहर में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शिनाख्त की। नदीगांव पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed