फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villager's dead body found hanging in suspicious circumstances

Jalaun: संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, पेड़ पर फंदे से लटाक मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Mon, 03 Jul 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Updated Mon, 03 Jul 2023 11:47 PM IST
सार

मृतक के पिता और पत्नी ने आधा सैकड़ा ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस पर कार्रवाई न करने एवं थाने से बाहर भगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह अन्य ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन
Villager's dead body found hanging in suspicious circumstances
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

जालौन जिले में कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार सुबह नदी किनारे स्थित खेत में लगे बबूल के पेड़ से फंदे पर अधेड़ का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पिता-पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़ागांव में नदी किनारे स्थित खेत में लगे बबूल के पेड़ से गांव के ही भूरा निषाद ( 42 ) का शव लटका मिला। मृतक के पिता रामप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा बाबा बन गया था और अपने हिस्से की जमीन पर बजरंग बली का मंदिर बनाकर मूर्ति स्थापित करना चाहता था।
विज्ञापन

वहीं, उसका चाचा और उसके पुत्र स्थापित नहीं होने दे रहे थे। कई बार विवाद भी हो चुका है। आरोप लगाया कि पिता-पुत्रों ने उसके पुत्र ही हत्या कर शव को लटका दिया है। मृतक की पत्नी ममता ने बताया कि गांव से दो किलोमीटर खेतों पर उसका पति मंदिर स्थापना के लिए मूर्ति लाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

तब चचिया ससुर व उसके पुत्रों ने दबंगई के बल पर दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया था और अब एक राय होकर उसके पति की हत्या कर दी। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस बिंदु पर जांच की जा रही है।

कार्रवाई न करने पर भड़के परिजन, हंगामा
मृतक के पिता और पत्नी ने आधा सैकड़ा ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस पर कार्रवाई न करने एवं थाने से बाहर भगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह अन्य ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि रविवार को पुलिस ने समझौता कराया था। अगर कार्रवाई की होती तो शायद जान बच जाती। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed