फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,water,DM,crops,maping

डीएम ने सीसीई एग्री ऐप का प्रयोग कर क्राप कटिंग के आंकड़े लिए

Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
village,water,DM,crops,maping
फोटो 04::: गांव कपासी में निरीक्षण कर लेखपाल से जानकारी लेतीं डीएम प्रियंका निरंजन। संवाद
विज्ञापन

डीएम ने दिए सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
- कपासी गांव का निरीक्षण कर तालाब के सुंदरीकरण कराने का दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मुहम्मदाबाद। जिले में फसलों की औसतन उपज एवं उत्पादन के आंकड़े लेने के लिए बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन डकोर ब्लाक के कपासी गांव पहुंचीं। जहां उन्होंने गेहूं की फसल की कटाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने फसलों की उपज को लेकर किसानों से बातचीत की। इसके बाद गांव में बने तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुंदरीकरण कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। विद्यालयों की इमारत, खेल मैदान, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं परखीं।
कपासी गांव में डीएम ने कृषकों के गेहूं के खेत में 40 वर्ग मीटर का प्लांट बनाकर सीसीई एग्री ऐप के जरिए प्राप्त कटिंग का प्रयोग किया गया। इसमें 16.300 किलोग्राम गेहूं की फसल प्राप्त हुई। उन्होंने खेत का नक्शा, खसरा आदि भू-अभिलेखों की जांच की। श्
विज्ञापन

डीएम ने कहा क्राप कटिंग के प्रयोग के आधार पर जनपद में फसलों की औसतन उपज एवं उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र बांटकर क्रॉप कटिंग की कार्रवाई संपन्न कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके बाद गांव में बने तालाब का भी निरीक्षण किया। तालाब में पहुंच रहे गांव के गंदे पानी के लिए अलग से नाली निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा गांव में सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed