{"_id":"60996bd08ebc3e137f11ae30","slug":"village-sp-police-sucide-family-orai-news-knp627717594","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने दर्ज किए बयान, दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने दर्ज किए बयान, दिया आश्वासन
विज्ञापन
उरई। दरोगा के उत्पीड़न से त्रस्त युवक के फांसी लगाकर जान देने के मामले में सोमवार को मृतक के परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी यशवीर सिंह ने महिला सिपाहियों के सामने मां और दोनों बहनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने एसपी को बताया कि दरोगा ने कैसे उनके मजदूर बेटे को फर्जी जेल भेजा फिर छूटने के बाद भी डराया धमकाया ही नहीं बल्कि पीटा भी। जिससे त्रस्त होकर बेटे ने फांसी लगा ली। एसपी ने परिजनों को भरोसा दिया है कि दो से तीन दिनों में मामले की पूरी सत्यता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि शुक्रवार की रात शहर के इंदिरा नगर निवासी युवक विनय ने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां गुड्डन का आरोप था कि मंडी चौकी के दरोगा अभिषेक सिंह ने बेटे को एक माह पूर्व फर्जी मामले में जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद भी दरोगा बेटे के पीछे हाथ धोकर पड़े थे, जिसकी वजह से ही बेटे ने फांसी लगाई। इसके बाद शव गृह में रखे बेटे के शव की एक आंख भी गायब हो गई थी। आरोप है कि यहां पर भी पुलिस की लापरवाही थी। मामले के तूल पकड़ने पर डीएम प्रियंका निरंजन ने जांच कराकर उचित कार्रवाई की बात कही। इस पर सोमवार को एसपी ने मां व दोनों बहनों सोनिया व मुस्कान को दफ्तर बुलाकर बयान दर्ज किए। दरोगा अभिषेक की बर्बरता सुनकर वहां खड़े पुलिस कर्मी भी दंग रह गए।
सूत्रों के अनुसार मामला एडीजी जोन तक पहुंच गया है, जिस कारण जल्द ही आरोपी दरोगा पर कार्रवाई होना तय है। हालांकि शव गृह में शव से एक आंख गायब होने की जांच में एक कर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बिना कार्रवाई नहीं पड़ेगी ठंडक
एसपी दफ्तर के बाहर विनय की मां और बहनों ने बताया कि शव रखने की लापरवाही पर एक कर्मचारी को निलंबित करने के बाद यदि अब पुलिस प्रशासन ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो वे लोग चुप नहीं बैठेंगे। बेटे के हत्यारे को सजा दिलाने के लिए कानपुर और लखनऊ तक जाना पड़ा तो जाएंगे।
वायरल वीडियो की भी होगी जांच
मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। पर बताया जा रहा है कि वीडियो विनय का है। जिसमें वह पुलिस का नाम लेकर चिल्ला रहा है और मां से बचाने की गुहार लगा रहा है। वायरल वीडियो में मृतक विनय के साथ मारपीट की भी बात कही जा रही है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में उस वायरल वीडियो को भी शामिल किया जाएगा।